- Hindi News
- National
- रिव्यू रिजल्ट पर उलझी यूनिवर्सिटी, डॉ. आनंदकर ने जिम्मा लेने से किया मना
रिव्यू रिजल्ट पर उलझी यूनिवर्सिटी, डॉ. आनंदकर ने जिम्मा लेने से किया मना
इंदौर | देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी रिव्यू रिजल्ट को लेकर बुरी तरह उलझ गई है। मूल्यांकन केंद्र पर रिव्यू प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभालने से लाइफ साइंस के प्रोफेसर डॉ. आनंदकर ने इनकार कर दिया है। ऐसे में विभिन्न विषयों के कई रिव्यू रिजल्ट पर संकट आ गया है। पिछले दो साल से रिव्यू प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे प्रो. दिनेश वार्ष्णेय का हादसे में निधन के बाद कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार धाकड़ ने डॉ. आनंदकर को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। अब डॉ. आनंदकर के इनकार के बाद कुछ नाम पर चर्चा चल रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कौन यह जिम्मेदारी संभालेगा। कुलपति का कहना है कि वे जल्द प्रो. आनंदकर से चर्चा करेंगे।