पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कचरा उठाने को लेकर रेस्त्रां संचालक व निगम अधिकारी में मारपीट, चाकू मारा

कचरा उठाने को लेकर रेस्त्रां संचालक व निगम अधिकारी में मारपीट, चाकू मारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | बंगाली चौराहे के पास कनाड़िया रोड पर वृंदावन रेस्त्रां पर गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे कचरा उठाने को लेकर संचालक व निगम अधिकारी व कर्मचारियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने रेस्त्रां संचालक व उसके भाई पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। खजराना पुलिस के मुताबिक निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक विजय खोड़े ने बताया कचरे की बात को लेकर उनका रेस्त्रां संचालक सूरज जोशी, उसके भाई राजकुमार जोशी से विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। वहीं रेस्त्रां संचालक का कहना है कि कहासुनी के बाद खोड़े ने वायरलेस सेट पर जानकारी देकर अपने अन्य साथियों को बुलवा लिया और हंगामा करते हुए सूरज जोशी को चाकू मारकर घायल कर दिया। सूरज जान बचाने के लिए कार से वहां से भागा और स्कीम नंबर 140 में कार में बेहोश मिला। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

खबरें और भी हैं...