पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर निगम ने कान्ह नदी की 70 डंपर गाद रातोरात मेडिकल कॉलेज परिसर में डाल दी

नगर निगम ने कान्ह नदी की 70 डंपर गाद रातोरात मेडिकल कॉलेज परिसर में डाल दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कान्ह नदी किनारे चल रहे काम के बाद ठेकेदार ने बुधवार रात 70 डंपर गाद निकालकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में डाल दी। गुरुवार सुबह 4.30 बजे कॉलेज कर्मचारी ने देखा। सूचना पर कॉलेज अधिकारी पहुंचे और डंपर जब्त कर लिए। इसके बाद निगम का अमला भी पहुंचा तथा कॉलेज अधिकारियों से उनकी काफी देर तक बहस भी हुई।

चार-पांच दिन पहले भी गाद केईएम की पुरानी बिल्डिंग के पास डालते हुए डंपर पकड़ा गया था। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। डंपरों पर नगर निगम लिखा हुआ था, जिन्हें कॉलेज प्रशासन ने सूचना के बाद पहुंचने पर जब्त कर लिया। इसके बाद डीन ने निगमायुक्त से बात की। कुछ निगम अधिकारी यहां पहुंचे और डंपर छुड़वाने का प्रयास किया। आश्वासन भी दिया कि मिट्टी दबाने के लिए रोलर भेज देंगे। साथ ही यह भी कह दिया कि यह उनके डंपर हैं ही नहीं। इस पर कॉलेज अधिकारियों ने कहा कि जब डंपर आपके नहीं हैं तो ले क्यों जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना था कि यह गाद हटवाई जाए, हम पेनल्टी करेंगे। मिट्टी हमारे संस्थान में किसकी अनुमति से डाली गई। स्वच्छता अभियान के तहत डीन पर जुर्माना लगा था। यहां अस्पताल है, संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, बावजूद यहां गंदगी डाल दी गई।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में पड़ी यह गाद कान्ह नदी की है।

छह माह पहले मलबा डीन के घर में डाल दिया था

करीब छह माह पूर्व एमजीएम मेडिकल कॉलेज डीन के घर निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे कुछ मलबा बाहर भी पड़ा था। निगम अमले ने स्वच्छता अभियान के तहत जुर्माना लगाया था। डीन ने नकद भुगतान नहीं किया तो मलबा उठाकर उनके घर के भीतर डाल दिया था।

खबरें और भी हैं...