पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानसून से पहले निगम ने शुरू की राऊ बिलावली चैनल की सफाई

मानसून से पहले निगम ने शुरू की राऊ-बिलावली चैनल की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम ने बारिश से पहले शहर के नदी-नालों के साथ ही कान्ह -सरस्वती में आने वाले बारिश के पानी को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत राऊ-बिलावली चैनल को भी साफ किया जा रहा है। जलकार्य समिति प्रभारी बलराम वर्मा ने बताया पिछले दिनों महापौर मालिनी गौड़ ने सभी प्राकृतिक स्रोतों को बाधा मुक्त करने के लिए कहा था। उसी क्रम में राऊ-बिलावली चैनल की सफाई का काम शुरू किया है। चैनल की कुल साढ़े छह किमी लंबाई है। इसे साफ करने में लगभग 15 दिन लगेंगे।

चैनल में जलकुंभी, मिट्टी आदि जमा होने कारण जलावरोध होता है, उसे हटाया जा रहा है, ताकि बारिश का पानी आसानी से चैनल के माध्यम से बिलावली तालाब में आ सके।

खबरें और भी हैं...