इंदौर| जिला पंचायत इंदौर की गुरुवार को हुई साधारण सभा की बैठक में निर्देश दिए गए कि वर्षा पूर्व सड़कों और स्कूल भवनों की मरम्मत की जाए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार, उपाध्यक्ष गोपालसिंह चौधरी, सांसद प्रतिनिधि देवराजसिंह परिहार एवं सदस्यों ने गांवों में पानी की समस्या करने की मांग की।