टक्कर के बाद कार चालक ने ट्रक रुकवाया तो उसी पर चढ़ गया, मौके पर मौत
इंदौर| एरोड्रम थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एरोड्रम टीआई आरडी कानवा ने बताया लिंबोदी गारी निवासी सीताराम चौधरी (40) साथियों के साथ बिजासन मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने ट्रक को रोका और ड्राइवर से विवाद करने लगे, तो ड्राइवर ने वहां से भागने के लिए गाड़ी दौड़ा दी। इससे सीताराम ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई।