इंदौर| देवास नाका चौराहे पर एक टैंकर ने बुजुर्ग का पैर कुचल दिया। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक देवास नाका चौराहे पर धर्मदास (76) चौराहे पर ट्रक चालकों को रास्ता बताने का काम करते हैं। बुधवार रात करीब 1.30 बजे वे चौराहे पर ही थे, तभी टैंकर ने टक्कर मारते हुए उनका पैर कुचल दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका पैर काटना पड़ा। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर टैंकर जब्त कर लिया।