पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अफीम सप्लाई करने जा रहे तीन आरोपी पकड़ाए

अफीम सप्लाई करने जा रहे तीन आरोपी पकड़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| नारकोटिक्स विभाग ने तीन लोगों को 12 लाख से ज्यादा की अफीम के साथ पकड़ा है। एडीजी नारकोटिक्स वरुण कपूर ने बताया सूचना मिली कि आरोपी अंकुर रिहेब सेंटर, इंदौर-उज्जैन हाइवे के पास बुधवार रात 10.30 से 11.30 बजे के बीच किसी पार्टी को अफीम सप्लाई करने वाले हैं। टीम ने घेराबंदी कर सिल्वर रंग की स्विफ्ट में सौदानसिंह पिता दूलेसिंह निवासी खुरचानिया (झालावाड़), कमलसिंह पिता सुल्तानसिंह तंवर और महेंद्रसिंह पिता रामसिंह चौहान दोनों निवासी डूंगरखेड़ी मंदसौर को दो किलो से ज्यादा अफीम ले जाते हुए गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...