पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक साल में 10% ज्यादा बिके वाहन, 28% बढ़ी कारों की बिक्री

एक साल में 10% ज्यादा बिके वाहन, 28% बढ़ी कारों की बिक्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोटबंदी और जीएसटी की मार के बाद बाजार में एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। हाल ही में खत्म हुआ वित्तीय वर्ष (2017-18) इसके साफ संकेत दे रहा है, जिसमें पिछली बार (2016-17) की अपेक्षा शहर में 28 प्रतिशत से ज्यादा कारें बिकी हैं। वहीं कुल 1 लाख 55 हजार से ज्यादा वाहन इस दौरान बिके हैं, जो पिछली बार की अपेक्षा 10 फीसदी ज्यादा हैं। इसे देखते हुए आने वाले सालों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में और तेजी की संभावना जताई जा रही है।

शहर में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में आए इस उछाल का खुलासा हाल ही में परिवहन विभाग द्वारा जारी की गई वित्तीय वर्ष की रिपोर्ट में हुआ है। इंदौर में 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 के वित्तीय वर्ष में बिके वाहनों की संख्या 1 लाख 55 हजार 394 है, जो पिछले वित्तीय वर्ष (2016-17) में बिके 1 लाख 41 हजार 609 वाहनों से 13 हजार 785 ज्यादा हैं, जो 10 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसमें सभी तरह के वाहनों को शामिल किया गया है।

विकाससिंह राठौर | इंदौर

2017-18 में बिके एक लाख 55 हजार 394 वाहन जबकि 2016-17 में एक लाख 41 हजार 609 थी संख्या
कार बाजार में सबसे ज्यादा उछाल
रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा बढ़त कारों में दर्ज हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष में जहां इंदौर में 22 हजार 518 कारें बिकी थीं, वहीं इस वित्तीय वर्ष में 28 हजार 884 कारें बिकी हैं, जो पूर्व की अपेक्षा 6 हजार 366 ज्यादा है। बढ़ोतरी के लिहाज से यह 28.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

1.15 लाख से ज्यादा दो पहिया बिके, कुल बिक्री का 74 प्रतिशत
1.55 लाख से ज्यादा वाहनों में सबसे ज्यादा संख्या दो पहिया वाहनों की है। 2017-18 में इंदौर में 1 लाख 15 हजार 310 दो पहिया वाहन बिके, जो कुल बिके वाहनों के 74 प्रतिशत से ज्यादा हैं। वहीं यह पिछले साल बिके 109831 दो पहिया वाहनों से 5479 ज्यादा है, जो 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

डेढ़ करोड़ रुपए तक की कारें बिकी
एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स इंदौर के अध्यक्ष प्रवीण पटेल ने बताया कि 2017-18 का वित्तीय वर्ष ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। इस दौरान इंदौर में साढ़े तीन लाख से डेढ़ करोड़ रुपए तक की कारें बिकी हैं। दो पहिया वाहनों की बिक्री में भी खासी बढ़त देखी गई है। संभावना है कि 2018-19 और बेहतर होगा।

2015-16 में बढ़त की जगह आई थी गिरावट
पिछले कुछ साल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए अच्छे नहीं रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक 2014-15 में कुल 1 लाख 44 हजार 686 वाहन बिके थे, जबकि 2015-16 में 1 लाख 31 हजार 665 ही बिके, जो पिछले साल की अपेक्षा 13021 कम थे। यह बढ़त के बजाय 9 प्रतिशत की गिरावट थी।

नया वित्तीय वर्ष लाएगा तेजी
आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी का कहना है कि वर्ष की समीक्षा के आंकड़े काफी संतोषजनक हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार 10 प्रतिशत ज्यादा वाहन बिके हैं। संभावना है कि इस साल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में और तेजी नजर आएगी। इससे विभागीय राजस्व में भी खासी बढ़ोतरी हुई है।

खबरें और भी हैं...