पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शेयर कारोबार में निवेश के नाम पर ठगे 77 हजार रुपए

शेयर कारोबार में निवेश के नाम पर ठगे 77 हजार रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को अलग-अलग फर्जी नामों से फोन कर शेयर कारोबार में निवेश के लिए उकसाया और फिर उससे 77 हजार रुपए हड़प लिए। शिकायत के बाद कंपनी के चार लोगों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कंपनी का संचालक, क्लाइंट मैनेजर और एडवाइजर शामिल है। साथ ही दो ओर कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है, जिनकी तलाश की जा रही है।

क्राइम ब्रांच डीएसपी अनिल सिंह राठौर ने बताया कि सुदामा नगर निवासी योगेश पिता ओमप्रकाश दुबे के साथ यह वारदात हुई। योगेश को प्रॉफिट गुरु नामक एडवाइजरी कंपनी के संचालक सतीश शुक्ला ने बातों में उलझाकर शेयर बाजार में निवेश के लिए उकसाया था। शुक्ला ने कहा था कि जितना भी निवेश करोगे, उससे ज्यादा का लाभांश देंगे। मामले में आरोपी सतीश शुक्ला, सुमित, स्वाति और चिन्मय को गिरफ्तार कर लिया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...