पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विजय नगर में छठी की छात्रा, सुखलिया में युवती से छेड़छाड़

विजय नगर में छठी की छात्रा, सुखलिया में युवती से छेड़छाड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजय नगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेराह छठी की छात्रा के साथ और सुखलिया में तीन लोगों ने घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में कायमी की है। पहली घटना विजय नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को पटेल पेट्रोल पंप के सामने एक बालिका खड़ी थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और गाड़ी रोक दी। वे उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगे। अचानक हुई इस घटना से घबराई युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा होने लगे। इस दौरान बदमाश भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। दूसरी वारदात हीरा नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को सुखलिया में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि देवेंद्र भदौरिया, आकाश पगारे, जस्टिन ने लात मारकर उसके घर का दरवाजा खोला और अंदर आ गए और बात नहीं करने को लेकर विवाद किया। फिर छेड़छाड़ करने लगे। जाते-जाते यह धमकी भी दी कि घर के बाहर दिखी तो जान से मार देंगे।

खबरें और भी हैं...