पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूल्यांकनकर्ताओं को यूनिवर्सिटी ने दी दस नसीहतें, नहीं मानी तो होगी कार्रवाई

मूल्यांकनकर्ताओं को यूनिवर्सिटी ने दी दस नसीहतें, नहीं मानी तो होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने मूल्यांकनकर्ताओं को 10 नसीहतें दी हैं। पत्र भी जारी किया है और वेबसाइट पर सभी 10 बिंदु अपलोड भी कर दिए हैं। कहा गया है कि जनसुनवाई में 80 फीसदी से ज्यादा शिकायतें इसी से जुड़ी अा रही हैं कि मूल्यांकन ठीक ढंग से नहीं होता है। रिव्यू के दौरान भी छात्र लिखित में यही शिकायत करते हैं कि मूल्यांकन में गड़बड़ी थी। खासकर जांचे गए सभी प्रश्नों का टोटल न जोड़ना और कई बार कुछ प्रश्न बिना जांचे छोड़ देना। ऐसी शिकायतों पर अगर मूल्यांकनकर्ता सुधार नहीं करेंगे तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अशेष तिवारी के अनुसार सात सौ से ज्यादा मूल्यांकनकर्ताओं के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। सभी को इसे मानना और उसी के हिसाब से मूल्यांकन करना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...