पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो बदमाशों ने पूर्व पार्षद के घर में घुसकर किया चाकू से हमला

दो बदमाशों ने पूर्व पार्षद के घर में घुसकर किया चाकू से हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिजराबाद काॅलोनी में रहने वाले पूर्व पार्षद अयाज गुड्‌डू के घर में गुरुवार देर रात दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। मामले में गुड्‌डू ने रात में ही एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस का कहना है गुड्‌डू ने कहा था कि उनके घर में सोहेल उर्फ इक्कू खान चाकू लेकर साथी जुबेर के साथ आ घुसा। बोला- तेरा लड़का राजा कहां है? उसे जान से खत्म कर दूंगा। उसे मारने के लिए बब्बू-छब्बू ने भेजा है। जैसे ही उसने चाकू खोला तो मैंने उसका हाथ पकड़ लिया। इस दौरान चाकू लगने से मेरे बायें हाथ की अंगुली में चोट आ गई। मैंने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए, तभी दोनों आरोपी भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने सोहेल, जुबेर और बब्बू-छब्बू पर घर में घुसकर हमला करने, मारपीट, गाली-गलौज करने और धमकाने का केस दर्ज किया है।

शपथ पत्र में कहा- बब्बू-छब्बू का नाम नहीं लिखाया
सूत्रों की मानें तो अयाज गुड्‌डू के पूर्व में गुंडे बब्बू से पारिवारिक रिश्ते थे। गुड्‌डू की बेटी की शादी की बात बब्बू के लड़के फरहान से हुई थी। बाद में इनके रिश्तों में खटास आ गई। इधर, शुक्रवार को थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद गुड्‌डू ने शाम को वकील से एक शपथ-पत्र बनवाकर पुलिस को सौंपा कि उसने एफआईआर में बब्बू-छब्बू का नाम नहीं लिखाया था। गुड्‌डू का कहना था जब मैंने एफआईआर पर साइन किया था, तब उसमें बब्बू-छब्बू के नाम नहीं थे। पुलिस ने बाद में जोड़ा है। वहीं खजराना टीआई कमलेश शर्मा ने बताया जैसा फरियादी बताता है, वैसी ही एफआईआर दर्ज होती है। पुलिस किसी का भी नाम मन से नहीं लिखती। इसमें घटना के साक्षी के नाम का भी जिक्र होता है और उनके सामने कथन करने के बाद एफआईआर फाइल होती है।

खबरें और भी हैं...