एक डिग्री चढ़ा दिन का पारा, 36 पर पहुंचा, हफ्तेभर बाद तेज गर्मी
लगातार तीसरे दिन शहर पर बादल छाए रहे। धूप-छांव का खेल दिनभर चलता रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को यह क्रमश: 35.3 और 21.9 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। इसके पूर्व दिन का तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बने सिस्टम की वजह से शहर में लगातार नमी आ रही है, जिसके कारण कई दिन से बादल बन रहे हैं। बुधवार- गुरुवार को बारिश भी हुई। फिलहाल जो सिस्टम बना हुआ था, वह निकल गया है। राजस्थान की ओर से गर्म हवा आएगी, जिससे हफ्तेभर बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा।
पांच दिन का अनुमानित तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
14 अप्रैल 36 21
15 अप्रैल 36 22
16 अप्रैल 37 22
17 अप्रैल 37 21
18 अप्रैल 37 21
भास्कर संवाददाता | इंदौर