पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमृत योजना में आएंगी 150 बसें, एयरपोर्ट के लिए चलेंगी आई बस

अमृत योजना में आएंगी 150 बसें, एयरपोर्ट के लिए चलेंगी आई-बस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | इंदौर एयरपोर्ट से 24 घंटे में 66 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं, कई शहरों से एयर कनेक्टिविटी बन चुकी है। विडंबना यह है कि इतनी उड़ानों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का कोई विकल्प तैयार नहीं कर सका। एयरपोर्ट अथॉरिटी प्रबंधन भी इसको लेकर एआईसीटीएसएल व प्रशासनिक अफसरों को चिट्ठी लिख चुका है। सबसे अहम बात यह है कि सालभर पहले आईआईएम के इंटर्नशिप करने के लिए आए स्टूडेंट्स ने शहर के सिटी व आई बस के रूट्स का सर्वे किया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में भी यात्रियों की जरूरत को देखते हुए एयरपोर्ट से शहरी क्षेत्र को जोड़ने के लिए आई-बस की दरकार बताई। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्री भी अपने सुझावों में यहां से आई बस चलाने की मांग कर चुके हैं। अब एआईसीटीएसएल अफसरों का कहना है कि एयरपोर्ट के लिए आई-बस चलाएंगे।

एक दिन में संचालित हो रही 66 फ्लाइट्स, यात्रियों की संख्या बढ़ी

200 रु. किराया : पार्किंग शुल्क का झंझट अलग

यात्री अशोक नागरिया ने बताया महीने में कई बार उन्हें हवाई यात्रा करना पड़ती है। कभी टैक्सी मिलती है तो कभी नहीं। टैक्सी वाले 200 से कम किराया नहीं लेते। इसके आलवा पार्किंग के 50 रुपए अलग से वसूले जाते हैं। आई-बस जैसी सेवा हो तो ये दिक्कत न आए।

होंगी 89 उड़ानें : यात्रियों का दबाव और बढ़ेगा

मार्च से नई उड़ानें जुड़ने के बाद 66 फ्लाइट्स एयरपोर्ट से रोज संचालित हो रही हैं। इनसे गुवाहाटी, चंडीगढ़, जोधपुर, पटना, कोलकाता और लखनऊ की भी कनेक्टिविटी बन गई है। आने वाले दिनों में 23 नई फ्लाइट्स शुरू होने वाली हैं, जिससे इनकी संख्या 89 हो जाएगी।

नई बसें : अब शुरू करेंगे सुविधा

एआईसीटीएसएल के सीईओ संदीप सोनी ने बताया अमृत याेजना के तहत 150 नई बसें मिलने वाली हैं। उसके बाद एयरपोर्ट के लिए बसें शुरू करेंगे। वैसे उस रूट पर 20 सिटी बसें चला रहे हैं।

खबरें और भी हैं...