टारगेट.. 14 दिन बाद भी जांच में नहीं ढूंढ पाए दोषी अफसर
सरवटे बस स्टैंड पर हुए एमएस होटल हादसे को करीब 14 दिन हो गए हैं, लेकिन तीन तरह की जांचों में से अब तक कुछ भी िनकलकर नहीं आया है। भोपाल में प्रमुख सचिव, इंदौर में मजिस्ट्रियल और नगर निगम की अलग-अलग जांच में कोई भी कमेटी अभी तक किसी की लापरवाही नहीं पकड़ पाई है और न ही किसी अधिकारी को दोषी बताया। जांच करने वाले भी उलझन में हैं, क्योंिक इतने बड़े घटनाक्रम में सबकी नजर उन पर है। तथ्य एक-दूसरी की रिपोर्ट से अलग आए तो भी जगहंसाई होगी। ऐसे में सबको होटल मालिक ही दिख रहा है, उस पर बला टाल दी जाए, सब बच जाएंगे।