नगर निगम का सब इंजीनियर सस्पेंड
इंदौर | नागरिकों की समस्या का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर अब सीधे कार्रवाई होगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार को निगमायुक्त ने कर दी। स्नेहलतागंज में एक चेंबर के ओवर फ्लो होने की शिकायत रहवासियों ने की थी। सब इंजीनियर विजय लक्की समस्या को तीन महीने में भी हल नहीं करवा पाए। निगमायुक्त मनीष सिंह ने सब इंजीनियर विजय को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए।