पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं, लगी फटकार

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं, लगी फटकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम हेल्पलाइन पर सहकारिता संबंधी शिकायतों के निराकरण के प्रति सहकारिता विभाग के अफसरों की लापरवाही पर राज्य सहकारिता आयुक्त रेणु पंत ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अफसरों को फटकार लगाई है। गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं संबंधी प्रदेश में सर्वाधिक शिकायतें इंदौर से हैं, क्योंकि यहां सर्वाधिक गृह निर्माण संस्थाएं हैं और जमीन संबंधी कामकाज भी बड़े स्तर पर है। रेणु पंत ने हाल ही प्रदेश के सहकारिता अफसरों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए सहकारिता विभाग के कामकाज को लेकर विभिन्न विषयों पर सिलसिलेवार चर्चा की। सीएम हेल्पलाइन पर की गईं शिकायतों की समीक्षा में पाया कि कई का निराकरण ही नहीं हुआ है। इस पर आयुक्त ने अफसरों को कहा कि ऐसा लग रहा है कि सहकारिता विभाग के अफसर और कर्मचारी शिकायतों के निराकरण के लिए गंभीर नहीं हैं। सभी का गंभीरता से निराकरण किया जाए। आयुक्त ने सहकारी संस्थाओं के वर्ष 2017-18 के आॅडिट में स्वचलित कम्प्यूटराइजेशन सिस्टम लागू करने के आदेश दिए थे। पता चला कि विभाग के पोर्टल पर 31 मार्च तक सभी जानकारी दर्ज करने के निर्देश थे, किंतु 14 जिलों से एक भी प्रविष्टि नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...