- Hindi News
- National
- सिंधी समाज में पहली बार 51 बटुकों ने जनेऊ धारण कर लिया जीवन में पवित्रता अपनाने का संकल्प
सिंधी समाज में पहली बार 51 बटुकों ने जनेऊ धारण कर लिया जीवन में पवित्रता अपनाने का संकल्प
इंदौर | सिंधी रोपाह पंचायत द्वारा अमर शहीद संत कंवरराम की 133वीं जयंती के उपलक्ष्य में पहली बार नि:शुल्क सिंधी सामूहिक जनेऊ संस्कार समारोह आयोजित किया गया। आयोजन अन्नपूर्णा रोड स्थित सिंधु भवन पर हुआ। पंचायत अध्यक्ष लालचंद छाबड़ा और मनीष तलरेजा ने बताया कि सामूहिक जनेऊ संस्कार समारोह में पं. इंद्रलाल शर्मा, पं. सतीश शर्मा और ओम शर्मा द्वारा यज्ञ भी किया गया। इसके बाद 51 बटुकों ने जनेऊ धारण कर जीवन में पवित्रता अपनाने का संकल्प लिया। पंचायत के विनोद कटारिया और अनिल लोकवानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल व संत कंवरराम की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बटुकों को दुपट्टे भी भेंट किए गए। संचालन नरेश फुंदवानी ने किया।