पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंबेडकर जयंती पर आज निकलेगी रैली

आंबेडकर जयंती पर आज निकलेगी रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर शनिवार सुबह 9 बजे आंबेडकर युवा समिति इंदौर के तत्वावधान में रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली आंबेडकर नगर स्थित आंबेडकर वाचनालय से निकाली जाएगी। युवा समिति के अध्यक्ष घनश्याम चौधरी ने बताया रैली में महिला-पुरुष नीले रंग की पगड़ी बांधकर हाथों में नीला झंडा और पंचशील का झंडा लेकर भीम गीत गाते हुए चलेंगे। रैली एलआईजी चौराहे से होते हुए गीताभवन चौराहा स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचेगी। यहां माल्यार्पण के बाद रैली महू रवाना होगी।

इधर बसपा द्वारा आंबेडकर जयंती समारोह शनिवार सुबह 11 बजे शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल मैदान, महू में मनाया जाएगा। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद अहिरवार करेंगे।

बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगा संघ- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता मंच द्वारा सुबह साढ़े सात बजे गीताभवन चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाबा साहेब के जीवन चरित्र पर विचार रखेंगे।

खबरें और भी हैं...