अग्रवाल सभा करेगी ब्राह्मण युगल सहित 8 जोड़ों का विवाह
इंदौर |श्री अग्रवाल सभा द्वारा समाज के छह और ब्राह्मण समाज के दो युगलों का सामूहिक विवाह शनिवार शाम 4 बजे से बायपास स्थित अग्रसेन महासभा के भवन में किया जाएगा। इसमें रात 8 बजे से सभी जोड़ों के परिजन महिला संगीत में प्रस्तुति देंगे। रविवार सुबह 9 बजे से गणेश पूजन, साकड़ी राखी, चाक भात के बाद दोपहर 1 बजे सगाई, शाम 5 बजे सामेला होगा। 6 बजे इस्कॉन मंदिर उद्यान से चल समारोह निकाला जाएगा। रात 8 बजे अग्नि को साक्षी मानकर सभी युगल परिणय बंधन में बंध जाएंगे। संत भय्यू महाराज के मुख्य आतिथ्य में रात 8.30 बजे नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान और आभूषण उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।