रामकथा के दौरान भजनों पर कलाकारों ने पेश किए नृत्य
इंदौर | जय मां अंबे मंदिर समिति द्वारा नंदानगर रोड 9 स्थित मंदिर में आयोजित नौ दिनी संगीतमय श्रीराम कथा में शुक्रवार को भजनों पर कलाकारों ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। समिति के जगदीश यादव ने बताया कि समिति के मुन्ना विनायक, सोहन यादव, गब्बर गेहलोद, राजकुमार विनायक ने व्यासपीठ का पूजन किया। इस मौके पर पं. देवकृष्ण शास्त्री ने कहा कि भक्ति करने और राम से मिलने में परिवार सहित कई बाधाएं आती हैं। यही भरत के साथ हुआ था, किंतु उनका राम के प्रति अपार प्रेम होने से उन्होंने बाधाओं का सामना कर प्रभु राम से मिलन किया।