पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्षद के चचेरे भाई सहित दो को सट्टा खेलते पकड़ा

पार्षद के चचेरे भाई सहित दो को सट्टा खेलते पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| पार्षद के चचेरे भाई सहित दो लोगों को सट्टा खेलते हुए लोहा गेट, चंदन नगर से पुलिस ने पकड़ा। जानकारी मिलने पर पार्षद भी थाने पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें वापस लौटा दिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी वहां से भाग निकला।

चंदन नगर टीआई वायएस तोमर ने बताया कि लोहा गेट पर एक घर में सट्टा चल रहा था। सूचना के आधार पर टीम ने यहां दबिश दी और इमरान पिता यूसुफ अंसारी और वसीम पिता रईस मंसूरी निवासी चंदन नगर को पकड़ा। उनके पास से दो मोबाइल फोन, सट्टा पर्ची, लाखों रुपए का हिसाब-किताब और 5 हजार रुपए से ज्यादा की नकद राशि मिली है। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि इमरान पार्षद मुबारिक अंसारी का चचेरा भाई है। जानकारी मिलने के बाद पार्षद भी थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से जानकारी ली, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की बात कही। इसके बाद पार्षद वहां से रवाना हो गए।

खबरें और भी हैं...