बिजलपुर पहुंची किसान मोर्चा की यात्रा
इंदौर| भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और कृषि क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों के बारे में किसानों को जानकारी देने के उद्देश्य से किसान सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा बिजलपुर पहुंची तो यहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने मंच से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी, नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, रवि रावलिया मौजूद थे। संचालन नीलेश चौधरी ने किया।