प्रकाश पर्व पर तीन दिनी दीवान आज से सजेगा
इंदौर| गुरु सिंघ सभा इंदौर के तत्वावधान में 14 से 16 अप्रैल तक गुरु अंगददेव महाराज और गुरु तेगबहादुर साहब महाराज के प्रकाश गुरपुरब पर गुरुद्वारा माता गुजरी सुदामा नगर में विशेष दीवान सजाया जाएगा। कीर्तनकारों द्वारा कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। गुरुसिंघ सभा के अध्यक्ष मनजीतसिंह भाटिया एवं महासचिव जसबीर सिंह गांधी ने बताया 14 अप्रैल को शाम 6.45 बजे से दीवान सजाया जाएगा। 15 को सुबह 8.30 बजे और शाम का दीवान 6.45 बजे सजाया जाएगा। 16 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दीवान सजाया जाएगा। हर दीवान की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर होगा।