पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौ मंजिला बनेगा सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, 7वीं मंजिल पर 10 ओटी

नौ मंजिला बनेगा सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, 7वीं मंजिल पर 10 ओटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेड की इंटेन्सिव केयर यूनिट और 5 बेड की आॅर्गन डोनेशन यूनिट भी रहेगी

19 को हो सकता है शिलान्यास
इंदौर। एमवाय अस्पताल के पास प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बनने वाले सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल का शिलान्यास 19 अप्रैल को हो सकता है। कॉलेज प्रशासन ने तारीख तय कर दी है। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन मुख्य अतिथि होंगी। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई। नौ मंजिला बनने वाले इस अस्पताल पर करीब 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस इमारत में आठ विभाग रहेंगे।

02 विभाग हर मंजिल पर रहेंगे। मुख्य रूप से कार्डियोलॉजी व कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, जीआई मेडिसिन और जीआई सर्जरी, नेफ्रोलॉजी व नेफ्रो सर्जरी, यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी विभाग की सुपर स्पेशिएलिटी विंग रहेगी। वहीं, सातवीं मंजिल पर 10 ऑपरेशन थिएटर बनेंगे। इनमें से पांच मॉड्यूलर रहेंगे।

300 सीट का मिनी ऑडिटोरियम बनेगा टॉप फ्लोर पर। इस फ्लोर को शैक्षणिक गतिविधियों के लिए रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त चार-पांच क्लास रूम बनेंगे। तल मंजिल पर रजिस्ट्रेशन और डायग्नोस्टिक की व्यवस्था रहेगी।



60 बेड की इंटेन्सिव केयर यूनिट रहेगी। पांच बेड की आॅर्गन डोनेशन यूनिट भी रहेगी। इस पर 140 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

400 डॉक्टर, 600 नर्सिंग स्टाफ सहित 1500 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। कुछ स्टाफ आउटसोर्सिंग पर रखा जाएगा। एमवाय की पुरानी बिल्डिंग में भी सुपर स्पेशिएलिटी विभाग को अपडेट किया जाएगा। यहां 30 साल से पीडियाट्रिक सर्जरी की जा रही है। प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया अंग प्रत्यारोपण के लिए इसे आदर्श यूनिट बनाने की योजना है।

300
करोड़ रुपए खर्च होंगे प्रोजेक्ट पर, 200 करोड़ थी पहले लागत

खबरें और भी हैं...