पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महू में आज संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

महू में आज संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू में राष्ट्रपति सभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल की ड्रोन से निगरानी होगी। पूरे महू में ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो शर्ट के बटन का रंग तक पकड़ लेंगे। यही नहीं महू में प्रवेश के सभी रास्तों पर बगैर जांच के एंट्री नहीं मिलेगी। राष्ट्रपति के साथ इंदौर से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उनके साथ महू जाएंगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति आयोजन स्थल पर ही भोजन करेंगे। इसके लिए 15 महिला, पुरुषों का चयन किया है।

5 घंटे 50 मिनट जिले में रहेंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति सुबह 11.20 पर सेना के विमान से आएंगे।

सुबह 11. 30 पर हेलिकॉप्टर से महू के लिए रवाना होंगे

11. 50 पर आर्मी वॉर कॉलेज ग्राउंड पर हेलिकॉप्टर उतरेगा।

दोपहर 12.10 पर डॉ. आंबेडकर के स्मारक पर जाएंगे।

दोपहर 2.30 बजे तक आयोजन में रहेंगे।

दोप. 2.40 पर हेलिकॉप्टर से इंदौर के लिए रवाना होंगे

दोप. 3.10 पर इंदौर आएंगे, 3.20 पर दिल्ली रवाना होंगे।

भास्कर संवाददाता | इंदौर

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू में राष्ट्रपति सभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल की ड्रोन से निगरानी होगी। पूरे महू में ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो शर्ट के बटन का रंग तक पकड़ लेंगे। यही नहीं महू में प्रवेश के सभी रास्तों पर बगैर जांच के एंट्री नहीं मिलेगी। राष्ट्रपति के साथ इंदौर से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उनके साथ महू जाएंगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति आयोजन स्थल पर ही भोजन करेंगे। इसके लिए 15 महिला, पुरुषों का चयन किया है।

खबरें और भी हैं...