पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएड कॉलेजों की 15 से होगी जांच, गड़बड़ी मिली तो छिन सकती है मान्यता

डीएड कॉलेजों की 15 से होगी जांच, गड़बड़ी मिली तो छिन सकती है मान्यता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य शासन डीएड कॉलेजों में गड़बड़ी और धांधली की जांच करवाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। 15 अप्रैल से कमेटी किसी भी दिन अचानक किसी भी कॉलेज में पहुंचकर दस्तावेज जांचेगी। गड़बड़ी मिलने पर मान्यता निरस्त होगी। सबसे ज्यादा शिकायतें इंदौर के कॉलेजों की हैं। इंदौर में 50 से ज्यादा डीएड कॉलेज हैं, लेकिन आधे से ज्यादा ऐसे हैं, जिनकी कोई न कोई शिकायत अलग-अलग फोरम पर सामने आई है। टीम एनओसी, मान्यता, स्कॉलरशिप, परीक्षा और रिजल्ट सहित फीस से जुड़े दस्तावेजों को जांचेगी। कमेटी यह भी देखेगी कि एडमिशन प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी तो नहीं हुई। शासन के राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से डीएड कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया होती है। पिछले साल लगभग 20 कॉलेजों की 30 फीसदी तक सीटें खाली रह गई थीं।

खबरें और भी हैं...