पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले, निधि निवेदिता को इंदौर अपर कलेक्टर बनाया

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले, निधि निवेदिता को इंदौर अपर कलेक्टर बनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भार्गव भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त बने
भास्कर न्यूज | भोपाल

राज्य सरकार ने शुक्रवार को पांच आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के उप सचिव आशीष भार्गव को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाकर भेजा गया है। उन्हें पूर्व में जिला पंचायत सीईओ बनाकर बुरहानपुर भेजा गया था, इस आदेश को रद्द कर उन्हें भोपाल में ही रखा गया है।

इसी तरह भिंड जिला पंचायत की सीईओ सपना निगम को अपर आयुक्त ग्वालियर संभाग, भोपाल जिला पंचायत के सीईओ हरजिंदर सिंह को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना संचालक निधि निवेदिता को अपर कलेक्टर इंदौर तथा राजगढ़ जिला पंचायत के सीईओ प्रवीण सिंह को रीवा नगरपालिका निगम में आयुक्त पदस्थ किया गया है। आईएएस अफसरों के साथ ही तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। हरदा जिला पंचायत के सीईओ केडी त्रिपाठी को होशंगाबाद अपर कलेक्टर, होशंगाबाद अपर कलेक्टर मनोज सरयाम को उप सचिव राजस्व विभाग तथा भिंड के डिप्टी कलेक्टर उदय सिंह सिकरवार को शिवपुरी में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...