पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईरानी केसर का बाजारों पर कब्जा

ईरानी केसर का बाजारों पर कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में केसर का उत्पादन घटने से देशभर के बाजारों में ईरानी केसर का दबदबा बढ़ गया है। ईरानी-कश्मीरी केसर के भावों के बीच जमीन-आसमान का अंतर है। कश्मीर की अधिकांश केसर निर्यात में जा रही है। कुछ जानकार और अधिक रुपया खर्च करने वाले ही कश्मीर के केसर की खरीदी करते हैं। ईरान की बेचवाली और भारतीय बाजारों में मांग कम होने से भावों में गिरावट आई है।

जानकार क्षेत्रों के अनुसार ईरान से 4-5 क्वालिटी की केसर आ रही है। ईरानी केसर का कलर तेज होता है, जबकि कश्मीरी केसर में बड़ा लच्छा होने के साथ खुशबू होती है। भारतीय बाजारों में ईरान की केसर 135 रुपए के आसपास बेस्ट क्वालिटी की बिक रही है, जबकि कश्मीरी केसर 275 रुपए प्रति ग्राम है। उल्लेखनीय है कि भारतीय केसर में क्रोसिन प्रिकोक्रोसिन और सैफरनल जैसे तत्व होते हैं। इन तत्वों की वजह से विदेशी मांग हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा केसर की ग्रेडिंग, पैकेजिंग, ई-नीलामी और सर्टिफिकेशन जैसी सुविधा के लिए पुलवामा जिले में केसर पार्क बनाने का निर्णय किया गया है। वर्ष 2014-15 में बाढ़ की वजह से केसर की फसल 8.51 टन हुई थी। जून 2017 में जून 2018 के दौरान सूखे की वजह से उत्पादन 68.15 प्रतिशत घटकर 9.12 टन होने का अनुमान है। खोपरा गोला में 2 रुपए की वृद्धि की गई है। ऊपर में 172 रुपए बिकने लगा है। भेंडा के बाद गंगामाई का टेंडर भी जीएसटी पेड 2782 रुपए में चला गया।

सियागंज बाजार में शकर 2990 से 3030 गुड़ करेली भेली 2650 से 2700 लड्‌डू 3100 से 3200 कटोरा 2900 से 3000 ताराबर्फी 3900 हल्दी काढ़ी 11200 से 11500 लाल गाय 143 पावडर-501 1671 सुपर क्राउन 831 मयूर 1550 खोपरा गोला 165 से 172 खोपरा बूरा व्हील 4850 नाग 3225 सनगोल्ड 3225 लक्ष्य 3300 ताज 3750 साबूदाना 4200 से 4300 मीडियम 4400 से 4600 बेस्ट 4700 से 4850 ग्लास 5200 से 5800 वरलक्ष्मी 5000 1 किलो पैकिंग में 6160 सोल्जर 4500 सच्चामोती 5175 1 किलो में 6325 सच्चासाबू 5150 1 किलो में 5680 कालीमिर्च गारवल 390 से 400 एटम 415 से 425 मटरदाना 475 से 500 जीरा राजस्थान 155 से 165 ऊंझा हल्का 166 से 170 मध्यम 175 से 180 बेस्ट 195 से 220 सौंफ मोटी 75 से 90 मीडियम 95 से 115 बेस्ट 125 से 175 बारीक 170 से 190 नारियल मद्रास नया पानी 120 भरती 1850 से 1900 160 भरती 2350 से 2400 200 भरती 2800 से 2850 250 भरती 3000 से 3100 लौंग चालू 540 से 560 बेस्ट 600 से 630 दालचीनी 175 से 185 बेस्ट 190 जायफल 440 से 500 जावत्री 1000 से 1050 बेस्ट 1100 रुपए।

खबरें और भी हैं...