- Hindi News
- National
- एयरटेल ने मप्र छत्तीसगढ़ सर्कल में 9500 से ज्यादा मोबाइल ब्रॉडबैंड साइट्स को जोड़ने की घोषणा की
एयरटेल ने मप्र-छत्तीसगढ़ सर्कल में 9500 से ज्यादा मोबाइल ब्रॉडबैंड साइट्स को जोड़ने की घोषणा की
इंदौर| भारती एयरटेल भारत की अग्रणी टेलीकम्युनिकेशन सेवा प्रदाता कंपनी ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए नेटवर्क विस्तार की योजनाओं के बारे में घोषणा की। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों में डाटा क्षमताओं और इन राज्यों में अपने पहुंच को और आगे बढ़ाने के लिए काम करेगा। नेटवर्क विस्तार कार्यक्रम प्रोजेक्ट लीप के हिस्से के तौर पर वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए मप्र-छत्तीसगढ़ सर्कल में 9500 से ज्यादा नई मोबाइल ब्रॉडबैंड साइट्स को जोड़ने के साथ ही 4000 किलोमीटर ऑप्टिक फाइबर को सम्मिलित करने की योजना की भी घोषणा की।
इस दौरान धर्मेंद्र खजूरिया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ ने कहा यह एक विस्तार योजना है, कंपनी हर घंटे एक नई साइट जोड़ते हुए अपनी डाटा क्षमताओ में बढ़ोतरी करेगा और अपनी सेवाओं को दूरस्त और अंधरुनी ग्रामीण इलाको में ले जाते हुए इस कार्य को करेगा। वित्तीय वर्ष 2018-19 में विस्तार की योजना लाभदाई रहे वित्तीय वर्ष 2017-18 का अनुसरण करती है। इस में वर्ष मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में एयरटेल के नेटवर्क में 5200 नई साइट्स के जुड़ने का साक्षी बना था जिसने इसके मोबाइल ब्रॉडबैंड कदमों को 34000 कस्बों व गांवों तक बढ़ाया। सुपरफास्ट डेटा होम ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं के लिए, एयरटेल ने नए सुपरफास्ट होम ब्रॉडबैंड प्लान को वाई-फाई से 300 एमबीपीएस तक की गति के साथ पेश किया है।