प्रखर, सुजय और लक्ष्य ने बनाई संयुक्त बढ़त
इंदौर | प्रखर जैन, सुजय जैन, प्रखर गुप्ता और लक्ष्य जैन ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए चयन शतरंज स्पर्धा के अंडर-13 बालक वर्ग में 2 अंक हासिल कर संयुक्त बढ़त बनाई। निकेत जैन, कार्तिक भार्गव, क्रिश शाह, नव्य गोयल, हर्ष मित्तल, पुरुषार्थ सिंह 1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बालिका वर्ग में वर्षिता जैन और अविका पंवार संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं। साईमीरा चोपड़े, वृंदा पोरवाल, अनुष्का अग्रवाल, आद्या जमींदार और वैदेही बोरसे 1-1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अंडर-7 बालक वर्ग में आरव माहेश्वरी और दिवित अग्रवाल संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। इवान धारीवाल, सोहम खुराना, आरुष कुलवाल दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बालिका वर्ग में आव्या जमींदार 2 अंक के साथ एकल बढ़त बनाई हुई हैं।