पटना के लिए स्पेशल ट्रेन आज रवाना होगी
इंदौर | इंदौर से दिल्ली के लिए रविवार शाम को समर स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। वहीं पटना के लिए स्पेशल ट्रेन साेमवार दोपहर में रवाना होगी। समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन रतलाम मंडल द्वारा किया जा रहा है। पहली समर स्पेशल ट्रेन इंदौर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच वाया फतेहाबाद, रतलाम और अजमेर शुरू की जा चुकी है। 20 कोच की यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन प्रति शुक्रवार और रविवार शाम 7.20 बजे इंदौर से रवाना होगी। इस ट्रेन के साथ इंदौर से दिल्ली के लिए अब सप्ताह में 7 ट्रेन हो गई हैं। वहीं सोमवार को 18 कोच की एक और समर स्पेशल ट्रेन इंदौर से पटना के लिए दोपहर 2 बजे रवाना की जाएगी। पटना के लिए इंदौर से अब कुल तीन ट्रेन हो जाएंगी।