पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा सहित कई मुद्दों पर कुलपति कल करेंगे चर्चा

परीक्षा सहित कई मुद्दों पर कुलपति कल करेंगे चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यपरिषद के पूर्व सदस्य ने राजभवन को की थी शिकायत

भास्कर संवाददाता | इंदौर

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं और रिजल्ट में लेटलतीफी सहित कई मुद्दों पर कार्यपरिषद के पूर्व सदस्य द्वारा उठाए सवालों को राजभवन ने गंभीरता से लिया है। इस पर राजभवन ने कुलपति को पत्र लिखकर इन मुद्दों का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने 17 अप्रैल को शिकायतकर्ता पूर्व कार्यपरिषद सदस्य बालकृष्ण अरोरा को पूरे मामले पर चर्चा के लिए बुलाया है। इस दौरान परीक्षा, गोपनीय विभाग के अफसरों के साथ अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अरोरा ने बताया राजभवन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया, कई बिंदुओं पर कुलपति के साथ चर्चा होगी। छात्रों को परीक्षाओं की लेटलतीफी, बार-बार टाइम-टेबल बदलने और खराब रिजल्ट के कारण खासी परेशानी उठाना पड़ रही है। इधर, कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार धाकड़ का कहना है कि अरोरा के सामने सारी जानकारी दस्तावेज के साथ रखेंगे। उसके बाद राजभवन को भी रिपोर्ट भेजेंगे।

खबरें और भी हैं...