पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गीता से शादी के लिए मूक बधिर युवक ने रखा प्रस्ताव

गीता से शादी के लिए मूक-बधिर युवक ने रखा प्रस्ताव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान से भारत आकर इंदौर के मूक-बधिर संस्थान में रह रही गीता से शादी के लिए रिश्ते लगातार आ रहे हैं। अब इंदौर के ही युवक ने गीता से शादी के लिए प्रस्ताव रखा है। पंडिताई करने वाले मूक-बधिर युवक ने सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित से मिलकर उन्हें अपना बायोडाटा दिया और कहा- वह गीता से शादी करना चाहता है। इधर, गीता के अच्छे रिश्ते के लिए सोशल मीडिया पर भी प्रस्ताव बुलवाए गए हैं। पुरोहित के पास अभी तक कई प्रस्ताव पहुंचे हैं। अंतिम निर्णय गीता का ही होगा। चूंकि गीता की शादी से जुड़े मुद्दे पर विदेश मंत्रालय को भी सारी जानकारी भेजना है, इसलिए न तो मूक-बधिर संस्थान और न सोशल मीडिया पर रिश्तों से जुड़ी जिम्मेदारी देख रहे पुरोहित किसी तरह की जल्दबाजी में हैं।

खबरें और भी हैं...