पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 300 मीटर शूटिंग में इंदौर बीएसएफ की संदीप कौर ने तोड़ा नेशनल रिकाॅर्ड

300 मीटर शूटिंग में इंदौर बीएसएफ की संदीप कौर ने तोड़ा नेशनल रिकाॅर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएफ के इंदौर केंद्र की महिला शूटर संदीप कौर ने गुड़गांव में आयोजित आॅल इंडिया शूटिंग चैपिंयनशिप में नेशनल रिकाॅर्ड बनाया है। खास बात यह है कि यह उनका पहला बड़ा मुकाबला था। उन्होंने 300 मीटर राइफल शूटिंग में तीन साल से बने रिकाॅर्ड को तोड़ते हुए नेशनल रिकाॅर्ड अपने नाम किया।

बीएसएफ के इंदौर केंद्र पर देश के श्रेष्ठ शूटर्स और तीरंदाजों को तैयार किया जाता है। ये निशानेबाज लगातार अपने क्षेत्रों में बीएसएफ और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में करीब एक साल पहले ही शूटिंग टीम में शामिल हुई महिला कांस्टेबल संदीप कौर ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गुड़गांव के कादरपुर में आयोजित ऑल इंडिया जीवी मावलंकर बिग बोर शूटिंग चैम्पियनशिप में 300 मीटर 6 एमएम राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने अब तक के नेशनल रिकाॅर्ड को तोड़ते हुए इसे अपने नाम किया है।

एक साल पहले ही जुड़ीं शूटिंग टीम से

बीएसएफ के कमांडेंट, शूटिंग कोच व अंतरराष्ट्रीय शूटर नवल सिंह ने बताया कि यह मुकाबला 26 मार्च से 11 अप्रैल के बीच कादरपुर में हुआ। इसमें 6 एमएम या 0.308 राइफल से 300 मीटर शूटिंग के मुकाबले में 30 राउंड होते हैं। हर राउंड 10 अंकों का होता है। अब तक महिला श्रेणी में नेशनल रिकाॅर्ड 286 अंकों का था, लेकिन इस मुकाबले में संदीप कौर ने 288 अंक हासिल करते हुए 2 अंकों की बढ़त के साथ नेशनल रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने बताया कि शूटिंग टीम में संदीप कौर एक साल पहले ही शामिल हुई हैं। इससे पहले वह बीएसएफ मोटर साइकल राइडर्स टीम ‘जांबाज’ की भी मेंबर भी रही हैं। कमांडेंट नवल सिंह ने बताया कि इस कॉम्पीटिशन में बीएसएफ के चार अन्य शूटर्स ने भी पदक जीते। संदीप कौर सहित इन शूटर्स के खाते में एक गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल आए।

नेशनल रिकाॅर्ड बनाकर फोर्स का नाम रोशन किया

बीएसएफ सीएसडब्ल्यूटी आईजी आरसी ध्यानी के मुताबिक, हमारे शूटर्स हर प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बीएसएफ और देश का नाम रोशन करने के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करते आए हैं। यहां हम उन्हें श्रेष्ठ प्रशिक्षण और सुविधाएं देते हैं। संदीप कौर ने अपने पहले ही मुकाबले में नेशनल रिकाॅर्ड बनाकर फोर्स का नाम रोशन किया है।

खबरें और भी हैं...