पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क पर पड़ा है पाइप, वाहनों चालकों को हो रही परेशानी

सड़क पर पड़ा है पाइप, वाहनों चालकों को हो रही परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Indore 9893132476 पर खबरें भेज सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 8889644411

हाथीपाला पुल की सड़क पर पाइप पड़ा होने से वाहन चालकों को सालभर से आवाजाही में परेशानी हो रही है। कान्ह नदी की सफाई के समय इस पाइप का उपयोग किया गया था। हालांकि, अब भी यहां से नदी में ड्रेनेज की गंदगी मिल रही है। शिकायतों के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी है।

सड़क से पाइप हटवा देंगे



citizen journalism

न गर निगम कई बार आधे-अधूरे काम छोड़ देता है। सालभर पहले जूनी इंदौर क्षेत्र में कान्ह नदी की सफाई की गई थी। हाथीपाला में पुल के पास से जेसीबी को नदी में उतारा गया था। यहां एक बड़ी नाली है। इसमें बड़ा पाइप डालकर ऊपर मिट्टी का भराव कर जेसीबी के लिए रास्ता बनाया गया था। नदी की सफाई होने के बाद पाइप निकालकर नाली दोबारा खोद दी गई। इधर निगम कान्ह की सफाई पर लाखों रुपए खर्च कर रहा है, उधर यहां नाली से ड्रेनेज की गंदगी नदी में जा रही है। बदबू के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को मुंह पर हाथ रखना पड़ता है। नाली से निकाला गया पाइप सड़क पर पड़ा है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। गाड़ियों को निकलने के लिए कम जगह मिलती है। इससे कई बार पुल पर जाम लग जाता है। लोगों ने निगम के जिम्मेदारों को कई बार शिकायत भी की लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

 हाथीपाला पुल की सड़क पर रखा पाइप अब तक क्यों नहीं हटा है, यह मेरी जानकारी में नहीं है। सोमवार को पाइप हटवा देंगे, ताकि वाहनों को पर्याप्त जगह मिल सके। नाली से नदी में मिल रही गंदगी का भी इंतजाम करेंगे। देवेंद्रसिंह ठाकुर, अपर आयुक्त (विकास), नगर निगम

ये समाजसेविका हैं और जूनी इंदौर क्षेत्र में रहती हैं। हाथीपाला पुल के पास अव्यवस्था ले लोगों को हो रही परेशानी इन्होंने डीबी स्टार से साझा की।

वीणा सक्सेना

खबरें और भी हैं...