इंदौर | मध्यप्रदेश के बालक और बालिकाओं ने उम्दा प्रदर्शन के साथ निजामाबाद (तेलंगाना) में खेली गई आठवीं मिनी सबजूनियर (पोनी) राष्ट्रीय साफ्टबॉल चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीत कर हैट्रिक बनाई। मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने अंडर-12 में रजत तथा बालक और बालिकाओं ने अंडर-10 आयु वर्ग में रजत पदक जीतकर पदकों की हैट्रिक बनाई। इस सफलता पर मप्र साफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला और सभी पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर कर तीनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।