पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महादंगल के मुख्य पहलवान नरसिंह आज इंदौर आएंगे

महादंगल के मुख्य पहलवान नरसिंह आज इंदौर आएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | सुपर कॉरिडोर पर 20 मई को होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय महादंगल में होने वाली मुख्य कुश्ती के ओलिंपियन पहलवान नरसिंह यादव सप|ीक शुक्रवार को इंदौर पहुंच रहे हैं। नरसिंह की प|ी शिल्पी शेरोन भी इंटरनेशनल रेसलर रही हैं।

उन्होंने स्वीडन में हुई वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वे रेप चेंज राउंड में स्वीडन की ही हिना जोहानसन से शिकस्त खाकर कांस्य पदक चूक गईं। दंगल में हिस्सा ले रहे अन्य देशी व विदेशी पहलवान भी शनिवार और रविवार सुबह तक इंदौर पहुंच जाएंगे। महादंगल में नरसिंह का मुकाबला विदेशी पहलवान के साथ होगा। भारत और हिंद केसरी जस्सा पट्टी, मौसम खत्री, एशियाई चैंपियनशिप की पदक विजेता महिला रेसलर नवजोत कौर भी दंगल का आकर्षण होंगे।

विक्रम अवॉर्डी खत्री का होगा अभिनंदन

लंबे समय से कुश्ती के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने वाले विक्रम अवार्डी पहलवान अोम प्रकाश खत्री को आयोजन समिति द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। खत्री इंदौर व मप्र कुश्ती संघ को अपनी सेवाएं दे रहे है।

नरसिंह यादव और शिल्पी शेरोन (यादव)।

खबरें और भी हैं...