बालिका वर्ग में खेले गए मुकाबले का दृश्य।
इंदौर | नीमच, होशंगाबाद, बैतूल, जबलपुर और मेजबान एनबीए-ए की टीमों ने बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही 66वीं जूनियर मध्यप्रदेश राज्य बास्केटबॉल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
गुरुवार को खेले गए बालकों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एनबीए-ए ने देवास को 43-16 से हराया। इंदौर के लिए रोहन ने 11 अंक बनाए। शशांक सागोरिया के उम्दा प्रदर्शन से होशंगाबाद ने इंदौर कॉर्पोरेशन को 49-30 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में डीबीए बैतूल ने इंदौर कॉर्पोरेशन को 53-45, एनबीए-ए ने डीबीए इंदौर को 30-11, डीबीए नीमच ने एनबीए-बी को 15-8 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
एक अन्य मैच में बीसीसी जबलपुर ने जबलपुर कॉर्पोरेशन को 42-35 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। स्पर्धा के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को शाम चार बजे से होंगे। समापन समारोह एसडीएम अजयदेव शर्मा एवं तेजेंदरसिंह के आतिथ्य में होगा। इससे पहले सुबह के सत्र में सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
प्री-क्वार्टर फाइनल परिणाम : बालिका वर्ग- एनबीए-ए विवि बालाघाट 48-17, डीसीसी जबलपुर विवि एनबीए-बी 24-2, जबलपुर कॉर्पोरेशन विवि डीबीए उज्जैन 40-38, डीबीए इंदौर विवि बीआईसी ग्वालियर 12-4। बालक वर्ग- एनबीए-ए विवि एनबीए-बी 34-14, देवास विवि रतलाम 33-24, होशंगाबाद विवि मंदसौर 47-21, इंदौर कॉर्पोरेशन विवि जॉफ जबलपुर 45-41, बालाघाट विवि भोपाल 23-5, जबलपुर कॉर्पोरेशन विवि डीसीसी जबलपुर 60-50, नीमच विवि गुना 50-37, ग्वालियर विवि इंदौर 46-20।