इंदौर | लक्ष्मणसिंह गौड़ ट्रॉफी टेनिसबॉल क्रिकेट स्पर्धा में संत मलूकदास इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में राजा अग्निवर्ण इलेवन को सुपर ओवर में शिकस्त देकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। राजेंद्र धारकर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में संत मलूकदास इलेवन ने 8 ओवर में 105 रन बनाए। जवाब में राजा अग्निवर्ण ने 8 ओवर में 105 रन बना डाले। फिर सुपर ओवर में मलूकदास ने 23 रन बनाए और राजा अग्निवर्ण की टीम 21 रन ही बना सकी। अन्य मैचों में महावीर इलेवन ने भारती नाथ टीम 9 विकेट से हराया।