पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्णिमा प्रदेश की पहली जूडो कॉन्टीनेंटल रैफरी बनीं

पूर्णिमा प्रदेश की पहली जूडो कॉन्टीनेंटल रैफरी बनीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्णिमा प्रदेश की पहली जूडो कॉन्टीनेंटल रैफरी बनीं

इंदौर | इंदौर की जूडोका कोच पूर्णिमा बिसे ने मध्यप्रदेश की पहली आईजेएफ जूडो कॉन्टीनेंटल रैफरी बनने का गौरव हासिल किया है। विगत 10 से 14 मई तक लेबनान के बैरूत शहर में इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन के तत्वावधान में हुई एशियन कॉन्टीनेंटल रैफरी परीक्षा में भारत की ओर से एकमात्र महिला प्रतियोगी के रूप में पूर्णिमा बिसे ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रैफरी परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ बड़ी सफलता हासिल की। वे राष्ट्रीय महिला रैफरी भी हैं। रैफरी परीक्षा में पूरे एशिया से 12 देशों के प्रतियोगियों ने भाग लिया। उनकी इस उपलब्धि पर मप्र जूडो संघ के अध्यक्ष मदनसिंह यादव व अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर कर शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...