इंदौर | केवायसीए और क्रिश्चियन एमिनेंट की टीमों ने चिमनबाग मैदान पर खेली जा रही रामभरोसे यादव स्मृति अभा लेदर बॉल टी-20 क्रिकेट स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश किया। पहले मुकाबले में आष्टा ने 20 ओवर में 8/106 रन बनाए। बलबीर ने 34 रनों की पारी खेली। रिषभ चौबे ने 4 विकेट लिए। केवायसीए ने लक्ष्य को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पंकज धूलधोए ने 39 रन बनाए। दूसरे मुकाबले में साहू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 141 रनों का स्कोर बनाया। रितेश गुड़गे ने 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में तेजराज के 36 रनों की बदौलत क्रिश्चियन एमिनेंट ने लक्ष्य 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रिषभ व तेजराज मैन ऑफ द मैच रहे।