पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के कारोबारियों को दी 350 करोड़ की एंट्री

शहर के कारोबारियों को दी 350 करोड़ की एंट्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल के बिल्डर ग्रुप असनानी पर आयकर विभाग के छापे के तहत इंदौर में हुंडी कारोबारी शरद दरक के यहां हुई जांच दूसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को सामने आया कि दरक ने अपने व रिश्तेदारों के नाम पर 60 से ज्यादा कंपनियां बना रखी हैं। इसमें रिश्तेदार, दोस्त डायरेक्टर बने हुए हैं। ये कंपनियां पहले फर्जी एंट्री लेती हैं। फिर इसके लाभ को शेयर ट्रेडिंग में नुकसान बताकर टैक्स देने से बच जाती हैं।

शहर के कारोबारियों ने ही इस तरह की 350 करोड़ से ज्यादा एंट्रियां इन कंपनियों से ले रखी थीं, जिससे अपनी काली कमाई को व्हाइट कराया गया। असनानी ग्रुप के भी संबंध इन कंपनियों से मिले हैं। आयकर विभाग अब एंट्री लेने वाली सभी कंपनियों, व्यक्तियों की सूची बना रहा है। इन सभी के रिटर्न और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...