पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर में 42.50 सीजन का सबसे गर्म दिन

इंदौर में 42.50 सीजन का सबसे गर्म दिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरे मध्यप्रदेश में गुरुवार का दिन सबसे ज्यादा तपा। जहां इंदौर में अधिकतम तामपान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सात शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार रिकॉर्ड हुआ। खरगोन में पारा 45.5 डिग्री के पार पहुंच गया। यहां तपन ने सबसे ज्यादा परेशान किया। इंदौर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। सुबह व शाम को वातावरण की आर्द्रता 43 व 20 प्रतिशत रही। हवा की गति 25 से 28 किमी प्रति घंटा रही। इसके पहले सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री तक दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

इसलिए बढ़ रहा तापमान| वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके नायक ने बताया कि प्रदेश में तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। पारा दो-तीन डिग्री ऊपर जा सकता है। लोकल हीट से तापमान बढ़ने को मानसून एडवांसमेंट भी कहते हैं।



हालांकि राजस्थान समेत आसपास कोई सिस्टम नहीं है। संकेत मिल रहे हैं कि मानसून इसी हफ्ते अंडमान पहुंच सकता है।

खबरें और भी हैं...