पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फैमिली कोर्ट में जज के साथ अभद्रता करने वाली महिला को जेल भेजा

फैमिली कोर्ट में जज के साथ अभद्रता करने वाली महिला को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | फैमिली कोर्ट में महिला जज से बदसलूकी और महिला वकीलों से मारपीट करने वाली महिला को जमानत देने से इनकार करते हुए जिला अदालत ने उसे 28 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आशा उर्फ ईशा राठौर ने द्वितीय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश रेणुका कंचन की कोर्ट में हंगामा किया था। महिला वकीलों से मारपीट भी की थी। संयोगितागंज पुलिस ने उसे गुरुवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी इंदुकांत तिवारी के समक्ष पेश किया। आरोपी के वकील ने जमानत देने की मांग की। जिला लोक अभियोजन अधिकारी मो. अकरम शेख ने इसका विरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।

खबरें और भी हैं...