पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर बार एसोसिएशन के चुनाव आज, कोर्ट परिसर में वाहनों की रहेगी नो एंट्री

इंदौर बार एसोसिएशन के चुनाव आज, कोर्ट परिसर में वाहनों की रहेगी नो एंट्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को जिला कोर्ट में होंगे। इसमें करीब 48 सौ वकील मतदान करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विमल मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे से मतगणना होगी। रात तक परिणाम घोषित होंगे। मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। चुनाव के दौरान कोर्ट परिसर में किसी भी वाहन काे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बार वर्तमान अध्यक्ष दिनेश पांडे और पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता के बीच कड़ी टक्कर है।

ये हैं उम्मीदवार: अध्यक्ष पद पर- कमल गुप्ता, दिनेश पांडे, सज्जन सिंह खेर। उपाध्यक्ष- अभिमन्यु जोशी, दिनेश हार्डिया, सरित सान्याल, चक्रेशकुमार जैन। सचिव- गजेंद्र शर्मा, विशाल रामटेके, गोपाल कचोलिया, सूरज यादव। सह सचिव- रमाशंकर विश्नोई, अमित पाठक, पिंकी सुनहरे, सुधीरकुमार नायक। कोषाध्यक्ष पद पर- अंजुम पारेख, गोपाल शर्मा, मुकेश सेठिया सहित कुल 18 उम्मीदवार।

खबरें और भी हैं...