पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एम शिक्षा मित्र योजना फिर लागू, शिक्षकों के साथ सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए भी जरूरी

एम शिक्षा मित्र योजना फिर लागू, शिक्षकों के साथ सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए भी जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| गर्मी की छुटि्टयों के बाद 15 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। शासन ने एम शिक्षा मित्र योजना फिर से लागू कर दी है। इसके तहत एप के जरिए हाजिरी लगाना अनिवार्य हो गया है। साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारियों-अफसरों को भी अनिवार्य रूप से ऑनलाइन हाजिरी लगाना होगी। कुछ स्थानों पर यह शुरू भी हो गया है। जो ऐसा नहीं कर रहे हैं, उनसे कहा गया है कि वे एप डाउनलोड कर ऑनलाइन हाजिरी लगाएं।

सभी को 5 जून तक एम शिक्षा मित्र एप डाउनलोड करने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने दिए हैं। शिक्षकों के विरोध के चलते मुख्यमंत्री ने 30 मार्च को इस योजना को समाप्त करने की घोषणा की थी। अब मुख्यमंत्री ने ही इसे दोबारा लागू करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव मुखर्जी ने बताया शिक्षक ऑफलाइन हाेने पर भी हाजिरी लगा सकेंगे। जैसे ही वे नेटवर्क क्षेत्र में आएंगे उपस्थिति स्वत: लग जाएगी। जो ऐसा नहीं करेंगे, उनका वेतन नहीं बनेगा। पहले जहां सिर्फ शिक्षकों और विद्यार्थियों की हाजिरी इससे लगना थी, अब सभी विभागों के कर्मचारी और अफसरों की हाजिरी इसी से लगेगी।

खबरें और भी हैं...