इंदौर| तलावली चांदा स्थित सिद्ध साईं-मां दरबार का छठा स्थापना दिवस 19 मई को मनाया जाएगा। मंदिर के प्रमुख एस. मुरली ने बताया सुबह 7.30 बजे साईं बाबा का अभिषेक होगा। पूजा-अर्चना के बाद मां पीतांबरा यज्ञ होगा। इस दौरान छप्पन भोग लगाया जाएगा। शाम 7 बजे महाआरती होगी। वहीं भजन गायक साईं कृष्णा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन के दौरान भंडारा भी होगा। गुरुवार को दरबार में के. पद्मावती के सत्संग भी हुए।