इंदौर| मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान माह की शुरुआत शुक्रवार से होगी। इस दिन माह में पड़ने वाले पांच जुम्मे में से पहला जुम्मा भी शुक्रवार को ही है। माहे रमजान की शुरुआत होने के साथ ही समाजजन रोजे रखेंगे और मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करेंगे। शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली ने बताया गुरुवार को रमजानुल मुबारक की पहली तराहवी की गई। वहीं, बोहरा समाज के रोजे तीन दिन पूर्व शुरू हो गए हैं।